मुजफ्फरनगर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार को राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने ग़ाज़ावली स्थित मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को नमन कर उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं लोगों को सत्य, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम करते हैं।कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज में समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।