बागपत। अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सिंघावली अहीर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों को पकड़कर पूछताछ की तो वाहन चोरी का मामला सामने आया। बरामद बाइक गाजियाबाद से चोरी की गई थी।पुलिस के अनुसार, एसपी पूर्णेंदु सिंह के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर एक ऐसी मोटरसाइकिल पर पड़ी, जिस पर तीन युवक सवार थे और नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया, लेकिन बाइक चालक ने गति बढ़ाकर निकलने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बाइक रुकवाई और तीनों को हिरासत में ले लिया।तलाशी और पूछताछ के दौरान मोटरसाइकिल के चोरी का होने की जानकारी सामने आई। जांच में पता चला कि बाइक गाजियाबाद से चुराई गई थी, जिसके संबंध में वहां मुकदमा भी दर्ज है।पुलिस ने पकड़े गए युवकों की पहचान तैय्यब पुत्र जुल्फिकार निवासी कस्बा बागपत, तोहिद पुत्र सलीम निवासी कस्बा बड़ौत और प्रशांत निवासी गांव सैदपुर के रूप में की है।थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि चेकिंग के दौरान तीनों को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। साथ ही आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group