मुजफ्फरनगर। नोएडा से अपने घर लौट रहे युवक की कार बुढ़ाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। मिडकाली गांव के पास तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराने के बाद पेड़ में जा फंसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में फंसे युवक को बाहर निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को गैस कटर की मदद लेनी पड़ी।हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। गांव भसला निवासी सुमित पुत्र सुरेश नोएडा में नौकरी करता था। वह देर रात अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान मिडकाली गांव के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। इसके बाद कार पेड़ में जाकर फंस गई।दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और सुमित अंदर फंस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया। काफी प्रयास के बाद गैस कटर से कार के हिस्से काटकर युवक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।हादसे की खबर मिलते ही पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सुमित की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव में भी शोक छा गया।बुढ़ाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि कार में फंसे युवक को पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group