सहारनपुर/रामपुर मनिहारान। जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा चुनहेटी पुलिस चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर अरविंद (44 वर्ष) निवासी नंदपुरी कॉलोनी, थाना कुतुबशेर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
परिजनों ने बताया कि अरविंद का एक बेटा है और वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। हालांकि, वह घटना स्थल तक कैसे पहुंचा, इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।
