मुजफ्फरनगर। जनपद के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक निर्माणाधीन राइस फैक्ट्री में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ऊपरी हिस्से पर कार्य कर रहा एक श्रमिक अचानक फिसलकर नीचे गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में हड़कंप मच गया।
बताया गया है कि मनव्वरपुर गांव के जंगल क्षेत्र में एक राइस मिल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी दौरान गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी आरिफ (पुत्र मुजम्मिल) ऊंचाई पर निर्माण कार्य में जुटा था। काम करते समय संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे आ गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक तौर पर घटना को दुर्घटना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों की भी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group