नोएडा के सेक्टर-108 इलाके में बरामद महिला के क्षत-विक्षत शव ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी थी। करीब एक सप्ताह की तलाश के बाद पुलिस ने इस जघन्य हत्या का खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी मोनू सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बरौला गांव का रहने वाला और प्राइवेट बस चालक है।

जांच में सामने आया कि मृतका प्रीति और मोनू के बीच पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था। प्रीति बार-बार पैसे की मांग कर उससे ब्लैकमेल करती थी, जिस कारण मोनू मानसिक रूप से काफी दबाव में था। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा उसकी बेटियों तक को गलत तरीके से परेशान करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे आरोपी पूरी तरह टूट चुका था।

इसी तनाव के बीच मोनू ने घटना वाले दिन बस में ही महिला की हत्या कर दी। आरोप है कि पहचान मिटाने के लिए उसने सिर और हाथ काटकर शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और आसपास के कैमरों की मदद से आरोपी की गतिविधियों का पता लगाया और उसे हिरासत में लेकर पूरे मामले का पर्दाफाश किया।

हत्या में इस्तेमाल हथियार, बस और अन्य सबूत बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि किसी और की भूमिका सामने आए तो कार्रवाई की जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group