मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी रेलवे के टिकट चेकिंग स्टाफ (टीसी) की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। ड्यूटी पूरी करने के बाद पार्किंग में पहुंचे कर्मचारी को बाइक नहीं मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया गया कि रेलवे में टीसी के पद पर तैनात मनोज कुमार ड्यूटी के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक स्टेशन परिसर स्थित पार्किंग में खड़ी की थी। इसके बाद वह अपनी ड्यूटी में चले गए। ड्यूटी पूरी करने के बाद जब वह बाइक लेने के लिए पार्किंग में पहुंचे तो वहां बाइक गायब थी।बाइक नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास के क्षेत्र और पार्किंग में उसकी तलाश की। कर्मचारियों तथा आसपास मौजूद लोगों से भी बाइक के संबंध में जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद बाइक चोरी होने की आशंका पर उन्होंने थाना सिविल लाइन पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब घटना के संबंध में जांच कर रही है। स्टेशन और पार्किंग क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक चोर तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।