मुजफ्फरनगर। जनपद में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और स्टोरी साझा करने के मामलों में पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी क्रम में थाना ककरौली और थाना भोपा पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम ढासरी निवासी जाहिद पुत्र फरमान द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं स्टोरी साझा की गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही थाना ककरौली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।वहीं दूसरी ओर थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम रूडकली निवासी वकीलुद्दीन पुत्र शकील द्वारा फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की गई थी। थाना भोपा पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मुजफ्फरनगर पुलिस ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग त्योहारों और सामाजिक आयोजनों को आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ अथवा भावनाएं आहत करने वाली सामग्री पोस्ट या शेयर न करें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी की जा रही है तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group