खतौली(आकाश तायल)। पत्रकार दिवस के अवसर पर कस्बा खतौली के सैनी नगर में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न समाचार पत्रों, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े पत्रकारों को सम्मानित करते हुए लोकतंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई।कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश सचिव राशेश्वर सैनी के आवास स्थित कार्यालय पर किया गया। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ. रविंद्र सिंह जादौन ने की, जबकि संचालन डॉ. अंकुर प्रकाश गुप्ता ‘मानव’, वसीम अहमद तथा अफान अख्तर ने संयुक्त रूप से किया।वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज, शासन और जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाकर आमजन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाई जाती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अहम योगदान देता है।समारोह में उपस्थित पत्रकारों के जनहित, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा, स्वतंत्रता और सम्मान को सुनिश्चित किए जाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह, जिला महामंत्री अमरीश कुमार कौशिक, जिला प्रभारी चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. सारिक जैदी, प्रदेश सचिव राशेश्वर सैनी उर्फ राधे प्रणामी, गोविंद सैनी, सैयद मुमतियाज अहमद एडवोकेट, अरुण सैनी, बिरजू सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन निष्पक्ष पत्रकारिता, जनसेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य तथा समाजहित में उनके निरंतर योगदान की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group