मुरादाबाद। शहर के मझोला थाना क्षेत्र में नारियल के कारोबार को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक के पास हुई फायरिंग में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान विवेक कुमार उर्फ सोनू (35) के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है।बताया जा रहा है कि शहर में नारियल के ठेलों पर माल सप्लाई करने और पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों में कहासुनी और तनाव बना हुआ था। सोमवार रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई और एक युवक घायल हो गया।घटना के बाद घायल युवक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कुछ लोगों पर गोली मारने का आरोप लगा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वीडियो की भी जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही घटना के बारे में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला कारोबार से जुड़े विवाद का लग रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group