मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव सिसौली में एक ईंट भट्टे पर काम करते समय हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।जानकारी के अनुसार सिसौली स्थित ईंट भट्टे पर मजदूर मांगा पुत्र मलखान ईंट निकालने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक भट्टे की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद मजदूरों ने उसे मलबे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी फुगाना यतेन्द्र नागर तथा थाना प्रभारी भौराकलां पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group