सिसौली। जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसौली पहुंचकर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा ओपीडी में मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। सीएमओ के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनका मौके पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान डॉ. तेवतिया ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।ओपीडी के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए मरीजों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बताईं, जिनका सीएमओ ने परीक्षण कर आवश्यक दवाएं और चिकित्सकीय सलाह प्रदान की। इस दौरान मरीजों और उनके परिजनों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया।बताया गया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रत्येक गुरुवार को सीएचसी सिसौली में ओपीडी करते हैं। उनकी नियमित उपस्थिति से क्षेत्र के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श मिल रहा है, जिससे मरीजों को जिला मुख्यालय अथवा अन्य बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।क्षेत्रवासियों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी और मरीजों के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के कारण चिकित्सा सेवाओं में सुधार देखने को मिल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं और स्वास्थ्य विभाग के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group