मुजफ्फरनगर। भोपा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी (सीओ) भोपा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संगठन ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही समस्याओं पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।भाकियू (संघर्ष मोर्चा) के राष्ट्रीय सचिव चंदन त्यागी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने सीओ भोपा को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से कई समस्याएं लंबित हैं, जिससे आम जनता और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।चंदन त्यागी ने क्षेत्राधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दस दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष मोर्चा) आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि संगठन किसानों और क्षेत्रवासियों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगा।इस पर क्षेत्राधिकारी भोपा ने प्रतिनिधिमंडल को सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद संगठन की ओर से दस दिन का समय देते हुए ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रभारी चौधरी शाहजहां प्रधान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छम्मन खान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विजेंद्र उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी ज्ञानेंद्र चौधरी, मंडल सचिव विपिन गुर्जर, जिला सचिव नावेद, जिला सचिव साहवेज चौधरी, जिला सचिव डॉ. महताब, ब्लॉक उपाध्यक्ष फरमान, ब्लॉक सचिव आकिब, ब्लॉक उपाध्यक्ष साहिद, चौधरी देवेंद्र सिंह, धर्मपाल राठी, संजीव चौधरी, बाबूराम राठी, निक्की चौधरी, पीयूष चौधरी, नसीर सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group