मुजफ्फरनगर, 7 जुलाई 26। मंसूरपुर थाना पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई 28,500 रुपये की पूरी रकम तथा वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।नगर पुलिस अधीक्षक अमृत जैन एवं क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राय चौधरी ने बताया कि छह जुलाई को बैगराजपुर निवासी मुस्तफा ने थाना मंसूरपुर में तहरीर देकर बताया था कि जंगल में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनसे 3,500 रुपये लूट लिए। इसी दौरान बदमाशों ने समीर और आरिफ के साथ मारपीट कर उनसे भी नकदी लूट ली थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर जुटाई गई सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद महज 24 घंटे के भीतर प्रिन्स, राजा उर्फ प्रशांत और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से लूटी गई 28,500 रुपये की नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल बरामद कर ली गईं।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group