मुजफ्फरनगर, 7 जुलाई 26। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत मंगलवार को जनपद में क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीरपाल निर्वाल ने की। इसमें 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों और 25 आशा कार्यकर्त्रियों सहित कुल 50 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्रीमती दीक्षा, मिशन शक्ति समन्वयक श्रीमती बीना शर्मा, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष श्रीमती रीना पंवार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अतिथि के रूप में सहभागिता की। सभी वक्ताओं ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया।जिला प्रोबेशन अधिकारी ने प्रतिभागियों को योजना के उद्देश्यों, बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण तथा लैंगिक समानता से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में सभी 50 प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप मिल्टन की पानी की बोतल एवं जूट के थैले भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण सामग्री, पेयजल और जलपान की समुचित व्यवस्था भी की गई।कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज में व्यापक जनजागरूकता फैलाने तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group