मुजफ्फरनगर, 9 जुलाई 26। जनपद में लगातार हो रही बारिश और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव ने बताया कि यह निर्णय जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेश के अनुसार जनपद के सभी बोर्डों एवं प्रबंधन के कक्षा 1 से 12 तक संचालित विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे।प्रशासन ने विद्यालय संचालकों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से आदेश का पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group