मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर कथित रूप से ईंट-पत्थरों से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर रास्ता रोककर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में शाहपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम रसूलपुर जाटान निवासी सोराज सिंह पुत्र स्वर्गीय शियानंद ने बताया कि वह किसी कार्य से शाहपुर जा रहा था। आरोप है कि गांव काकड़ा के निकट पहुंचने पर गांव के ही राजू पुत्र चंद्रभान और सोनू पुत्र रामनाथ ने उसे रोक लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए विवाद शुरू कर दिया।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं और वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों की जानकारी पर वह किसी तरह थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया।तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।शाहपुर थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त कर ली गई है। मामले के सभी तथ्यों की जांच की जा रही है तथा संबंधित पक्षों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group