मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की एमएसई पुरस्कार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने जनपद के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़े उद्यमियों से 31 जुलाई तक आवेदन करने की अपील की है।उपायुक्त उद्योग ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमों को प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत राज्य निर्यात पुरस्कार सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए पात्र उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि इच्छुक उद्यमी समय रहते अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से पूर्ण कर लें। आवेदन करते समय सभी आवश्यक अभिलेख और निर्धारित औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य होगा, ताकि आवेदन निरस्त होने की स्थिति उत्पन्न न हो।उपायुक्त उद्योग ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया अथवा योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए उद्यमी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, औद्योगिक आस्थान, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। विभाग ने सभी पात्र उद्यमियों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group