मुजफ्फरनगर। मत्स्य विभाग की राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. अनीता ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर 16 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 31 जुलाई तक जारी रहेगी।उन्होंने बताया कि इस अवधि में मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम स्थापना, उत्तर प्रदेश मत्स्य पालक कल्याण कोष के अंतर्गत मोपेड विद आइस बॉक्स परियोजना, मोती संवर्धन योजना तथा विशिष्ट प्रजाति की मत्स्य हैचरी स्थापना योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।सहायक निदेशक ने बताया कि प्रत्येक योजना के लिए अलग-अलग ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। योजनाओं की इकाई लागत, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि किसी योजना के प्रावधानों में संशोधन किया जाता है तो संशोधित नियम ही प्रभावी होंगे।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पूर्व वर्षों में जिन आवेदकों के आवेदन निरस्त हो गए थे अथवा लंबित रह गए थे, वे भी निर्धारित अवधि के भीतर दोबारा आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके।योजनाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय, कक्ष संख्या 317, तृतीय तल, विकास भवन, मेरठ रोड, मुजफ्फरनगर में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा जारी मोबाइल नंबर 9870786463 पर भी कार्यालय समय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group