मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान 18 जुलाई की रात नगर कोतवाली पुलिस रुड़की रोड स्थित पीर के पास रजवाहे की पटरी पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीशान पुत्र शमीम निवासी केवलपुरी, थाना सिविल लाइन, हाल निवासी जनकपुरी, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया।पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह को सौंपी गई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रुड़की चुंगी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार, कांस्टेबल सुरेश और रिजर्व कांस्टेबल सुमित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group