फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद वाजपेयी के नेतृत्व में फर्रुखाबाद से हरिद्वार तक प्रस्तावित अटल संकल्प पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा के प्रारंभ से पहले गुरुग्राम देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता अरोड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष सचिन यादव तथा अनुराग महाराज ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।इस अवसर पर संजय अरोड़ा ने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य हिंदू समाज में संगठन, सामाजिक जागरूकता और एकता का संदेश पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि यात्रा जिन-जिन शहरों से होकर गुजरेगी, वहां लोगों को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक मूल्यों और हिंदुत्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में पुनः भगवा सरकार बनाने का आह्वान भी किया।महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित और जागरूक रहने की आवश्यकता है। संगठन समाज की एकता, अखंडता, राष्ट्र निर्माण और हिंदू सम्मान के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।जिला पंचायत अध्यक्ष सचिन यादव और अनुराग महाराज ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज की एकजुटता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।इस दौरान सोनू माहेश्वरी, कन्हैया शर्मा, सरदार जगन सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।