वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में राह चलते युवकों से कथित अभद्र व्यवहार और अश्लील टिप्पणियां करने के आरोप में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। शिकायत मिलने के बाद एंटी रोमियो टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कुछ युवकों ने शिकायत की थी कि दो महिलाएं राह चलते लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर उन्हें परेशान करती हैं। शिकायत के आधार पर एंटी रोमियो टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की।पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अधिकारियों ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group