मुजफ्फरनगर में श्रावण कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने छपार, बरला, पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा भूराहेड़ी चेक पोस्ट पर स्थापित कांवड़ चिकित्सा शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और भंडारे में अपने हाथों से भोजन भी परोसा।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा शिविरों में उपलब्ध दवाओं, आपातकालीन उपचार, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी श्रद्धालु को उपचार के लिए प्रतीक्षा न करनी पड़े और प्रत्येक कांवड़ यात्री को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।पुरकाजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित चौधरी की ओर से कांवड़ यात्रियों के लिए आयोजित भंडारे में पहुंचकर डॉ. सुनील तेवतिया ने स्वयं श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के सामने से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी कांवड़ चिकित्सा शिविरों और संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों पर चौबीसों घंटे चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही हैं। सभी स्थानों पर प्रशिक्षित चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, आवश्यक दवाएं और आपातकालीन उपचार की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा की समाप्ति तक सभी चिकित्सा केंद्रों पर सेवाएं पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ निर्बाध रूप से संचालित होती रहें, ताकि प्रत्येक श्रद्धालु को समय पर उपचार मिल सके।###@@@उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होता या स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया जाता है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।