मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब एक बाइक सवार द्वारा कुछ कांवड़ियों को टक्कर मारने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी गई। बताया गया कि दोनों सिपाही सादे कपड़ों में पुलिस जीप से घटनास्थल पर पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी बाइक सवार वहां से फरार हो गया। इससे नाराज़ कांवड़ियों ने पुलिसकर्मियों को जीप से बाहर खींच लिया और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी वायरलेस सेट पर वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल अतिरिक्त बल भेजने की गुहार लगाता रहा। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है तथा घटना में शामिल लोगों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Join WhatsApp Group