मुजफ्फरनगर। जनपद के रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मंडावली खादर में करीब 12 वर्षीय एक बालक मिलने के बाद जिला बाल संरक्षण इकाई ने उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। बालक अपना नाम पवन बता रहा है, जबकि पिता का नाम गंगा बताया है। इसके अलावा वह अपना पूरा पता नहीं बता पा रहा है।जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुसार बालक ग्राम मंडावली खादर में मिला था। उसकी आयु लगभग 12 वर्ष है तथा वह शर्ट और लोअर पहने हुए है। फिलहाल बालक को संरक्षण में रखकर उसके परिवार का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।बाल संरक्षण विभाग ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस बालक या उसके परिजनों के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, कलेक्ट्रेट मुजफ्फरनगर अथवा बाल कल्याण समिति, महावीर चौक, मुजफ्फरनगर को सूचना दें, ताकि बालक को सुरक्षित उसके परिवार से मिलाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group