हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा के साथ कथित छेड़छाड़ और विरोध करने पर दबाव बनाने का मामला सामने आया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कॉलेज के वर्तमान प्रिंसिपल महेश चंद्र शर्मा और पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा कॉलेज में कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई कर रही है। आरोप है कि कॉलेज के प्रिंसिपल महेश चंद्र शर्मा ने छात्रा को टॉयलेट देने के बहाने उसके साथ गलत व्यवहार किया। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे कथित रूप से पुलिस तक मामला पहुंचाने से रोकने का प्रयास किया गया।परिजनों का आरोप है कि छात्रा पर पुलिस में शिकायत नहीं करने का दबाव बनाया गया। साथ ही उसे बदनाम करने की धमकी दिए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है। घटना के बाद से छात्रा मानसिक रूप से परेशान है और डर के कारण उसने कॉलेज जाना बंद कर दिया है। परिवार का कहना है कि उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हुई है।मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने बाबूगढ़ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर वर्तमान प्रिंसिपल महेश चंद्र शर्मा और पूर्व प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group