मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लेने के साथ शिव चौक स्थित कांवड़ नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नियंत्रण कक्ष में लगे निगरानी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग की स्थिति देखी। संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आवाजाही के संबंध में जानकारी ली गई। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं में किसी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए।डीएम और एसएसपी ने मार्ग में मौजूद कांवड़ियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली। श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जताया।एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा पुलिस-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्ग पर बनाए गए कांवड़ शिविरों में स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा और प्रकाश समेत आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक कर्मचारियों को यातायात सुचारू रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कांवड़ मार्ग पर पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर शिविर स्थापित किए गए हैं।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर समेत पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुगम तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group