मुजफ्फरनगर। नचिकेता स्कूल्स में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्री चंद्र मोहन उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताओं और भाषणों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को याद किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना।विद्यालय परिसर को तिरंगे के रंगों से सजाया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन के साथ उप-प्रधानाचार्या श्रीमती जसबीर कौर, उप-प्रधानाचार्या (प्रशासन) विक्की जैन, शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group