मुजफ्फरनगर। भोपा थाने में हेड कांस्टेबल (क्लर्क) के पद पर तैनात शैलेश चौधरी का स्थानांतरण मीरापुर थाने के लिए हो गया। स्थानांतरण के बाद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने उन्हें माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं।विदाई के अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रेशमपाल सिंह समेत चौकी प्रभारी और थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने शैलेश चौधरी के कार्यकाल को याद करते हुए उनके साथ बिताए समय का उल्लेख किया।भोपा थाने में तैनाती के दौरान शैलेश चौधरी ने अभिलेखों के रखरखाव, कागजी कार्रवाई और अन्य कार्यालयीय कार्यों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उनके कार्य की पुलिसकर्मियों ने सराहना की। इस दौरान कहा गया कि व्यक्ति की पहचान उसके कार्यों से बनती है और अच्छे कार्यों की छाप लंबे समय तक बनी रहती है।समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने शैलेश चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके नए कार्यस्थल पर भी इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की कामना की। स्थानांतरण के बाद शैलेश चौधरी अब मीरापुर थाने में अपनी सेवाएं देंगे।