मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसौली का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं ओपीडी में मरीजों की जांच की और उन्हें उपचार संबंधी जरूरी सलाह दी।हड्डी रोग विशेषज्ञ होने के कारण डॉ. सुनील तेवतिया ने हड्डी और जोड़ से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों का विशेष रूप से परीक्षण किया। बड़ी संख्या में मरीजों ने उनसे परामर्श लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और उपचार के साथ आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी।सीएमओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाले मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों के साथ संवेदनशील और सहयोगपूर्ण व्यवहार करने पर भी जोर दिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, चिकित्सकीय कक्ष, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं को देखा। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने और मरीजों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।सीएमओ ने कहा कि जिले के सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्रों का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है और जरूरत के अनुसार सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group