मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव धोलरा में खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।धोलरा गांव निवासी 40 वर्षीय अमरेश पत्नी जयविंदर शनिवार शाम पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गई थीं। चारा काटते समय उन्हें सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। वह किसी तरह घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी।परिजन आनन-फानन में अमरेश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद देर शाम करीब आठ बजे अमरेश को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर तितावी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group