मुजफ्फरनगर। सीबीएसई जोनल शतरंज प्रतियोगिता में नचिकेता स्कूल्स के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, प्रतिभा और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।अंडर-14 बालक वर्ग में अरहम जैन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में आन्या जैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।दोनों खिलाड़ियों की सफलता से नचिकेता स्कूल्स परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या जसबीर कौर तथा उप-प्रधानाचार्या (एडमिनिस्ट्रेशन) विक्की जैन ने अरहम जैन और आन्या जैन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।विद्यालय प्रबंधन और समस्त नचिकेता परिवार ने दोनों विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।