मुजफ्फरनगर। खतौली मोहल्ला सराफान में रात के समय घर में घुसे चोरों ने व्यापारी के घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। आहट होने पर व्यापारी की आंख खुल गई। उसने शोर मचाकर एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी चोरी का सामान लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मोहल्ला सराफान निवासी व्यापारी सरताज अपनी वृद्ध मां सुल्तानी के साथ घर में सो रहे थे। रात में दो चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने अलमारी को निशाना बनाया और उसमें रखी सोने की चार अंगूठियां, एक हीरे की अंगूठी तथा 45 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।चोरी के दौरान हुई आहट से सरताज की नींद खुल गई। उन्होंने चोरों को देखकर शोर मचा दिया और पीछा कर एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान दूसरा चोर चोरी का सामान लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपित को कब्जे में ले लिया।सीओ खतौली रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। चोरी गए आभूषण और नकदी की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group