मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में एक युवक के गुप्तांग पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। घटना को लेकर एक किन्नर पर हमले का आरोप लगाया गया है।चरथावल निवासी राजा पुत्र अनिल शादी समारोहों में महिलाओं की वेशभूषा में नृत्य करने का काम करता है। बताया गया कि वह काफी समय से पप्पी किन्नर के संपर्क में था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का आरोप है।घायल के पड़ोसी ने आरोप लगाया कि पप्पू किन्नर राजा को अपने साथ रखना चाहता था और उसे किन्नर बनाने का प्रयास कर रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने के बाद हमला किया गया। हालांकि इन आरोपों की अभी पुलिस स्तर से पुष्टि नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलने पर चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया।थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि युवक के गुप्तांग पर चोट लगी है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई है। घटना के संबंध में अभी लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group