मुज्जफरनगर। मंसूरपुर नरा-जड़ौदा चौराहे पर मंगलवार शाम हाईवे पार कर रहे दस वर्षीय बालक को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।नावला निवासी अंशुल का करीब दस वर्षीय पुत्र युवी वर्तमान में नरा गांव में रह रहा था। मंगलवार शाम वह नरा-जड़ौदा चौराहे के पास हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आई बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बालक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालक को तत्काल बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवी को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर बाइक चालक का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group