मुजफ्फरनगर। रामराज थाना क्षेत्र के गांव स्याली से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के भाई ने गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।,परिजनों के अनुसार किशोरी आठ सितंबर को अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की। कोई सुराग नहीं मिलने पर किशोरी के भाई ने रामराज थाने में तहरीर दी।तहरीर में गांव के ही अमरेश पुत्र बुद्ध प्रकाश पर किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने पुलिस से किशोरी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने और मामले में कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस किशोरी की तलाश के साथ ही मामले की जांच कर रही है। संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है और आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।