मुजफ्फरनगर। ग्राम सिलाजुड्ड़ी में गांव के बीचों-बीच स्थित रास्ते की बदहाल हालत से ग्रामीण परेशान हैं। रास्ते पर जगह-जगह घास और झाड़ियां उग आने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात के मौसम में रास्ते पर सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतु निकलने से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों का कहना है कि गांव के इस महत्वपूर्ण रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। रास्ते की नियमित सफाई नहीं होने के कारण घास और झाड़ियों ने रास्ते के बड़े हिस्से को ढक लिया है। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को यहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के दौरान कई बार रास्ते पर सांप निकल चुके हैं। इससे लोगों को हर समय किसी अनहोनी की आशंका सताती रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ते की सफाई को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर कई बार शिकायत और अनुरोध किया गया, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।ग्रामीणों ने कहा कि यह महज सफाई का मामला नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि समय रहते रास्ते की घास और झाड़ियों को नहीं हटाया गया तो किसी दिन जहरीले जीव-जंतु के कारण गंभीर हादसा हो सकता है।डीएम से तत्काल कार्रवाई की मांगसमस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मौके का स्थलीय निरीक्षण कराने, रास्ते की घास और झाड़ियों की तत्काल सफाई कराने तथा आवश्यकता के अनुसार रास्ते की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कराने की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों की पूर्व शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने के मामले की भी जांच कराने का अनुरोध किया गया है।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करेगा और गांववासियों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group