मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा जयंती पर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में धार्मिक आस्था और पुलिस परंपरा का संगम देखने को मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने विभाग में इस्तेमाल होने वाले शस्त्रों और उपकरणों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान पुलिस बल की सुरक्षा और कर्तव्य के प्रति निष्ठा के लिए प्रार्थना की गई।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूजन में हिस्सा लिया। शस्त्रों के साथ पुलिस के विभिन्न उपकरणों की भी पूजा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन की सुरक्षा और सेवा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।पूजन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव और प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह समेत पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।इसके बाद पुलिस परिवार के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ भोजन किया। आयोजन ने पुलिस परिवार के बीच आपसी सहयोग, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए पूरी निष्ठा से जनसेवा करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group