मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने पति पर चाकू से प्राइवेट पार्ट पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। दंपती के अभी कोई बच्चा नहीं है। बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। पत्नी को पति पर दूसरी महिला से बातचीत करने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।बताया गया है कि आठ अक्टूबर को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कहासुनी के दौरान पत्नी ने चाकू से पति के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों को घटना का पता चला। इसके बाद परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लेने की बात कही है। पुलिस पति-पत्नी के बीच विवाद की वजह और हमले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group