मुजफ्फरनगर। गंग नहर में डूबे युवक का चार दिन बाद शव मिलने से परिवार में दुख छा गया। बुधवार सुबह बेलड़ा पुल के पास युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुरकाजी थाना क्षेत्र के खाईखेड़ी गांव निवासी लोकेश (22) पुत्र जितेंद्र 10 अक्टूबर को गंग नहर में डूब गया था। घटना के बाद से ही परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। युवक को खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने भी अभियान चलाया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था।बुधवार सुबह बेलड़ा पुल के पास नहर में युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में पुरकाजी पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group