मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवक उसे बाइक पर बैठाकर शेरपुर भट्टे के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक के साथ मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है।बताया जा रहा है कि घटना दो दिन पहले की है। मामले में कुणाल, कन्हैया समेत कुछ अन्य युवकों पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि युवक को बाइक पर ले जाने के बाद उसके साथ घूंसे, डंडे और बेल्ट से मारपीट की गई। इस दौरान घटना का वीडियो भी बनाया गया।वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। हालांकि, युवक के साथ मारपीट करने के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह और आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group