बिजनौर। अफजलगढ़ क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव बाग में पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाए जाने की आशंका जताई है।परिजनों के मुताबिक, युवक शनिवार रात करीब दो बजे घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार सुबह बाग में उसका शव पेड़ से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।