मेरठ। जनपद के जानी क्षेत्र स्थित कुराली बस अड्डे के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब यात्रियों से भरी एक सीएनजी बस अचानक आग की चपेट में आ गई। बस में सवार करीब 53 यात्रियों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह बस बागपत से टांडा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस कुराली बस अड्डे के समीप पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे बस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और सभी लोग तेजी से बस से बाहर निकलने लगे।
घटना के दौरान आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने भी साहस का परिचय देते हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों से घिर गई और देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group