मुजफ्फरनगर। विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नगर क्षेत्र में बालिका दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिता में सृष्टि ने प्रथम, निशा ने द्वितीय तथा सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय की वार्डन बबिता एवं विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में छात्राओं को भारतीय महिला एथलीटों पी टी उषा, दुती चंद और हिमा दास के संघर्ष और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि विश्व एथलेटिक्स दिवस केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं और बच्चों को स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करने का अभियान भी है। खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा समाज में समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।आयोजकों ने छात्राओं से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group