कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव दिलावरा में 40 वर्षीय किसान विमल ने आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में कथित रूप से सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत के पास सूखे नाले में मिला। परिजनों के अनुसार ट्यूबवेल का बिजली कनेक्शन कटने से खेती ठप हो गई थी और आय बंद हो गई। कनेक्शन दोबारा जोड़ने के लिए भारी रकम मांगे जाने का भी आरोप है। गुरुवार को खेत गए विमल देर तक वापस नहीं लौटे, जिसके बाद तलाश में उनका शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group