मुज़फ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित नाज़िमुद्दीन हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में नियमों की भारी अनदेखी सामने आने पर औषधि विभाग ने अचानक छापा मारकर कार्रवाई की। निरीक्षण टीम को स्टोर में कई ऐसी नारकोटिक श्रेणी की दवाएँ मिलीं, जिनकी बिक्री के लिए कड़े रिकॉर्ड और लाइसेंस की जरूरत होती है, मगर मौके पर न तो कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद था और न ही दवाओं का स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध कराया गया।
टीम को यह भी पता चला कि प्रतिबंधित दवाओं की खरीद और वितरण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज लंबे समय से अपडेट ही नहीं किए गए थे। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में पूर्व में हुई अनियमितताओं को देखते हुए विभाग इस अस्पताल की गतिविधियों पर पहले से नज़र रखे हुए था।
मौके से कई दवाओं के नमूने जब्त किए गए और मेडिकल स्टोर की बिक्री को तत्काल रोकने का निर्देश दिया गया। विभाग ने संकेत दिया है कि लाइसेंस शर्तों के गंभीर उल्लंघन पर स्टोर संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group