शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में घर के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि घर के बीच दीवार निकालने को लेकर कहासुनी के बाद पुत्रवधू ने अपनी 65 वर्षीय सास के सिर पर डंडे से वार कर दिया। चोट लगने से वृद्धा घायल हो गई। पीड़िता ने मेडिकल कराने के बाद शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की है।गांव लिलौन निवासी 65 वर्षीय पल्ली पत्नी सोमपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके चार बेटे हैं। इनमें दो बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि दो अभी अविवाहित हैं। शुक्रवार को वह घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान उनकी पुत्रवधू ममता पत्नी टीटू घर पहुंची।पीड़िता के अनुसार, घर के बीच दीवार निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर आरोप है कि ममता ने डंडा उठाकर उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में सिर में चोट लगने से वह घायल हो गईं।घटना के बाद पीड़िता ने अपना चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इसके बाद शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी पुत्रवधू के खिलाफ कार्रवाई और न्याय दिलाने की गुहार लगाई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group