सहारनपुर। नानौता कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। पारिवारिक विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर को हत्या में इस्तेमाल किए गए फावड़ा, चाकू और लोहे की सरिया समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।घटना कस्बे की नाईयों वाली गली की बताई जा रही है, जहां 22 वर्षीय शना नाज की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही थाना नानौता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतका के पिता मोहम्मद आशिक ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप उसके देवर आमिर पुत्र इखलाक पर लगाते हुए थाना नानौता में मुकदमा दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिसौदिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन सैनी की टीम ने दबिश देकर आरोपी को मोहल्ला चाह मंजिली स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच में सामने आया कि घरेलू कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर शना नाज पर फावड़े और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फावड़ा, चाकू और सरिया भी बरामद कर लिए हैं।घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मोहल्ले के लोग भी इस वारदात से सकते में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार में अंदरूनी तनाव की बातें पहले भी सुनने में आती थीं, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि मामला हत्या तक पहुंच जाएगा।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group