मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला में पुरानी रंजिश को लेकर महिला पर किए गए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। आरोप है कि तीन दबंग युवक दीवार फांदकर घर में घुस गए और महिला को अकेला पाकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पीड़िता शबीना पत्नी रहीश आजम मंगलवार को घर पर अकेली थी। उसी दौरान गांव में जमीन की पैमाइश का कार्य चल रहा था, जिसके चलते उसका पति खेत पर गया हुआ था। आरोप है कि इसी बीच गांव के ही तीन युवक दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए और पुरानी रंजिश को लेकर अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी।पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने उसके पेट और शरीर के संवेदनशील हिस्सों पर लात-घूंसों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।घटना के बाद घायल महिला किसी तरह परिजनों और ग्रामीणों की मदद से भोपा थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group