शामली। तीन माह से वेतन भुगतान न होने से नाराज एनएचएम संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के नेतृत्व में जुटे कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द वेतन जारी करने की मांग उठाई।प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन भुगतान में देरी की समस्या बनी हुई है, लेकिन इस बार हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। वेतन न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई सहित रोजमर्रा के खर्च प्रभावित हो रहे हैं।संविदाकर्मियों ने चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका कार्यबहिष्कार जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। धरने के चलते स्वास्थ्य विभाग के कई कार्य प्रभावित होने लगे हैं, जिससे मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join WhatsApp Group